कांठ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने एक बैठककर असम सरकार पर तगुलकी फै सला लिए जाने का आरोप लगाया है। इससे संबंधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया है।
बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने एएचसी नाम से एक गठन किया है। इस संगठन की रीतियों नीतियों से अवगत कराने के लिए भ्रमण किया जा रहा था। असम में भी संगठन की नीतियों को बताए जाने के लिए एक सभा की जानी थी। लेकिन असम सरकार ने सभा की अनुमति नहीं दी। उल्टे उसने सभा स्थल के आसपास धारा 144 और लगा दी। कार्यकर्ताओं ने असम सरकार को तगुलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। इस वक्त धर्मेंद्र सिंह, दीपक, सुनील कुमार, चरित्र अग्रवाल, अंकित, अमन, गौरव, अंकित आदि मौजूद रहे।