फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी को सौंपा। धरने के दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्र के समान मकान किराया सहित अन्य भत्तों में वृद्धि करने, फील्ड कर्मचारियों समेत मोटर साईकिल भत्ता प्रदान करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने व पूर्व में की गई सेवाओं को जोड़कर सेवा लाभ प्रदान करने आदि आधारभूत समस्याओं को लेकर विगत वर्षों में आंदोलन करने के बावजूद समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। इसके बाद सीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। अपने 11 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन में पदाधिकारियों ने जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में जिला महामंत्री कृष्णा टीजी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें