चंदौसी। भीषण गर्मी में ग्राम जनेटा में ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक रहा है। जिससे इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जनेेटा शरीफ के मुहल्ले पारुआ वाले तालाब के पास एक सौ केवी का ट्रांसफार्मर रखा है। जबकि इस ट्रांसफार्मर पर लोड सौ केवी से अधिक का है। इसलिए यह आए दिन फुंक जाता है। जिससे लोगों को सुचारु विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाती है। गर्मी में लोगों का जीना दूभर बना हुआ है। मुहल्ले के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के पीछे एक कारण यह भी है कि अधिकतर लोगों ने कटिया तार डालकर अवैध रुप से बिजली का उपभोग कर रहे है। काफी संख्या में मुहल्ले के लोग सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर अधीक्षण अभियंता से सुचारु विद्युत आपूर्ति की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मेराज, नफीसा बानो, तहसीन, राशिद, अकील खां, मुन्नी, मुहम्मद सालिम, आस मुहम्मद, मुजीब, विकार, रियाजुददीन, कमरुल, मुहम्मद मुजाहिद, दानिश, अनीस, जुम्मा, रवि, नौशे, ताज मुहम्मद, नबी मुहम्मद आदि शामिल रहे।