चंदौसी। आराध्या नारी सशक्तिकरण एवं जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में मोहल्ले में जाकर बहते हुए पानी को रोकने के पाइपों में टोंटियां लगाई गईं। साथ ही खराब पड़े नलों को चिन्हित कर सही कराया गया।
जल संरक्षण को लेकर समिति ने मुहिम चलाई है। सोमवार को समिति की महिलाएं नगरपालिका कर्मियों के साथ मोहल्ला संभल गेट पहुंचीं और मोहल्ले में ऐसे टंकिया चिन्हित की जिनकी टोंटी निकलने से पानी बर्बाद हो रहा था। महिलाओं ने कर्मचारियों के सहयोग से पानी रोकने के लिए इनमें टोंटियां लगाई। साथ ही मोहल्ले में जो नल खराब पड़े हुए थे उन्हें भी सही कराया। इस दौरान लोेगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। पूनम अरोरा ने कहा कि समिति द्वारा इस अभियान को शहर के अन्य वार्डो में भी शुरू किया जाएगा। जिसके पानी को बचाया जा सके और घरों में पानी व्यर्थ न बहाया जाए। इस दौरान रंजना शर्मा, पुष्पा मल्होत्रा, अर्पित श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।