फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्राम राजस्व चौपाल में दर्ज 25 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण

Fri, 04 Sep 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण के लिए तहसील प्रशासन द्वारा गांव-गांव शुरू की गई ग्राम राजस्व चौपाल के क्रम में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव गढ़ी में प्रथम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण भी कराया।
विज्ञापन




एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों ने भी गढ़ी स्थित पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। यहां राजस्व, बिजली, पूर्ति, आवास, पेंशन, बाल विकास, ग्राम विकास आदि से संबंधित समस्याएं व शिकायतें दर्ज की गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि चौपाल में करीब 25 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कराकर बाकी को जांच कर जल्द निस्तारण कराने के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं। चौपाल के बाद एसडीएम ने पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने ई-लाइब्रेरी सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया। ग्राम पंचायत प्रशासक पति/समाज सेवी फईम अहमद उर्फ लालू ने पंचायत भवन के ऊपर से निकल रही बिजली लाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग उपजिलाधिकारी से की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें