मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में अब मुकाबला पंद्रह प्रत्याशियों केबीच होगा। तीन उम्मीदवारों केनाम वापसी के बाद पंद्रह चुनाव मैदान में है। नौ जिलों करीब 39000 शिक्षक इन पंद्रह प्रत्याशियों में से अपना विधायक चुनेंगे। इस चुनाव में प्रमुख दलों में भाजपा, सपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। फिलहाल प्रत्याशी अपनी जीत के लिए मतदाताओं की चौखटों पर दस्तक दे रहे हैं।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए पांच नवंबर से नामांकन शुरू हुए थे। बारह नवंबर तक चले नामांकन के दौरान 18 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया था। मंगलवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। रेनू मिश्रा, श्रद्धा खंडेलवाल और हरि सिंह ढिल्लो ने अपना नाम वापस ले लिया। तीन केनाम वापसी के बाद अब चुनाव मैदान में भाजपा, सपा और कांग्रेस समेत पंद्रह उम्मीदवार हैं। मतदान एक दिसंबर को होगा। इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के करीब 39000 शिक्षक करेंगे। प्रत्याशी अपने एजेंडे के साथ मतदाताओं के पास पहुंचने लगे हैं। जहां उन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे हैं।
--
ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
प्रत्याशी---------दल
मेहंदी हसन------कांग्रेस
संजय कुमार मिश्र---सपा
डा. हरी सिंह ढिल्लो-भाजपा
अभिषेक द्विवेदी----निर्दलीय
आशुतोष शर्मा-----निर्दलीय
हाजी दानिश अख्तर-निर्दलीय
पीयूष सिंह राठौर---निर्दलीय
पुष्पेंद्र कुमार------निर्दलीय
बालकृष्ण--------निर्दलीय
महताब अली------निर्दलीय
डा. राजेंद्र कुमार गंगवार-निर्दलीय
रामबाबू शास्त्री-----निर्दलीय
विनय खंडेलवाल----निर्दलीय
सुनीत गिरि--------निर्दलीय
सुभाष चंद्र शर्मा-----निर्दलीय
--
मुरादाबाद मंडल से आठ, बरेली से सात प्रत्याशी
मुरादाबाद। शिक्षक विधायक चुनाव में पंद्रह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें मुरादाबाद मंडल के आठ उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि बरेली मंडल से सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जिले से सबसे अधिक बरेली और अमरोहा से चार-चार उम्मीदवार शामिल हैं।