फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी-1

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी: व्यापारी एकमत नहीं, वाणिज्यकर में हेल्प डेस्क स्थापित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) एक जुलाई से लागू हो रहा है, लेकिन अभी तक इस पर व्यापारी एकमत नहीं है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आदि ने 30 को भारत बंद का ऐलान किया है तो वाणिज्य कर विभाग व्यापारियों को इसके प्रति जागरूक करने में जुटा है। जिसके लिए वाणिज्य कर विभाग ने चंदौसी कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित की है। यहां से व्यापारियों को हर संभव मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू किया जाना प्रस्तावित है। इसकी सभी तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं। लेकिन अभी तक जीएसटी को लेकर व्यापारी एकमत दिखाई नहीं दे रहे हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तो 30 जून को भारत बंद का भी आह्वान किया है। चंदौसी में भी संगठन से जुड़े व्यापारियों ने बंद को सफल बनाने की योजना तैयार कर ली है। दूसरे संगठनों के व्यापारी भी जीएसटी को लेकर एकमत नजर नहीं आ रहे हैं। वाणिज्य कर विभाग के प्रभारी डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने की पूरी तैयारी है। जीएसटी के तहत इंरोलमेंट, माइग्रेशन व पंजीकरण में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए वाणिज्य कर कार्यालय चंदौसी में एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। जो सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक व्यापारियों की समस्याओं का हर संभव समाधान करेगी। व्यापारी यहां आकर शंका समाधान के साथ साथ अपनी समस्याओं का निदान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें