फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

136 विद्यार्थियों ने दी जेईई मेंस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जेईई मेंस में बृहस्पतिवार को बीआर्क (आर्किटेक्चर) विषय की परीक्षा हुई। शहर में एमआईटी में बने एकमात्र परीक्षा केंद्र में 136 विद्यार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर काफी लंबा था। सवाल बहुत ज्यादा जटिल नहीं थे लेकिन, हल करने में समय लगा।
विज्ञापन

प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। इसमें 60 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर साढ़े तीन बजे से छह बजे तक हुई। इसमें 76 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र व्यस्थापक मुनीष भटनागर ने बताया कि शहर में केवल एक ही केंद्र बनाया गया है। यहां तीन जुलाई तक अलग अलग विषयों की परीक्षा होगी। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की जा रही हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लाइंग स्कवाड की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें