फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई फेल होने से लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद और अगवानपुर के बीच सोमवार को ढाई घंटे ओएचई फेल होने से ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया। ट्रेनों के जहां तहां रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर विद्युत शाखा की टीम मौके पर पहुंची और लाइन ठीक करने के बाद विद्युत आपूर्ति दी गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे मुरादाबाद और अगवानपुर के बीच ओएचई लाइन फेल हो गई। जिससे ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गई। इसमें लखनऊ मेल, रामगनगर चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस, नैनी दून जन शताब्दी और दो मालगाड़ियों का संचालन बाधित हुआ। ओएचई फेल होने की वजह से ट्रेनों के जहां तहां रुकने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ढाई घंटे बाद साढे़ नौ बजे ओएचई लाइन ठीक की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें