फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुआ चांद का दीदार...नमाज साढ़े आठ बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चांद का दीदार होने के साथ ही ईद का एलान कर दिया गया। लोगों ने एक-दूसरे को चांद और ईद की शुभकामनाएं दी। ईद की नमाज शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह पर होगी।
तीस दिन के रोजे पूरे होने के बाद शुक्रवार शाम को चांद का दीदार हुआ। रोजेदार शाम होते ही छतों पर खड़े होकर चांद के दीदार का इंतजार कर रहे थे। रात करीब आठ बजे चांद का दीदार होते ही लोगों ने एक-दूसरे को चांद की बधाई दीं। इसके बाद ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ। सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने बधाई देनी शुरू कर दीं। मस्जिदों से चांद के दीदार होने का और ईद की नमाज का एलान किया गया। श्हर इमाम ने बताया कि ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह पर होगी।
विज्ञापन


राष्ट्र की उन्नति व विश्व शांति का है पैगाम
मौलाना मुजफ्फर हुसैन तुराबी ने कहा कि ईद एक मात्र ऐसा त्यौहार है, जो एक महीने के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है। इसमें तन से लेकर मन तक, शरीर से लेकर आत्मा तक और पैर से लेकर सिर तक रोजे से शुद्ध हो जाता है। यह धैर्य और संयम रखना सिखाता है, यानि बर्दास्त करने करना सिखाता है, जिससे लोग क्रोध करना और आक्रोशित होना छोड़ दें। इससे जीवन में सफलता मिलेगी और लगातार अपनी मंजिल को पा सकेंगे। देश और राष्ट्र की उन्नति की दुआ करने के साथ ही इसमें सभी सहभागी बनते हैं।

शुरू हुई खरीद, बढ़ी भीड़
चांद का दीदार होने के साथ ही बाजरों में एकाएक भीड़ बढ़ गई। लोग ईद के सामान की खरीदारी करने लगे। सबसे ज्यादा मारामारी दूध को लेकर रही। लोग दूध लेने के लिए यहां से वहां भटकते रहे। बाजार में सामान्य से दस रुपये ज्यादा कीमत पर बिका। परचून की दुकानाें पर सबसे ज्यादा भीड़ रही।


मुरादाबाद अमन का शहर है, इसका भाईचारा कायम रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें। अपने परिवार वालों और करीबियों के साथ ही पड़ोसियों और गरीबों को साथ लेकर ईदगाह पर पहुंचे। सभी के साथ मिलकर ईद की खुशियों को साझा करें।
विज्ञापन

- मासूम अली आजाद, शहर इमाम।

चांद का दीदार हो गया है। ईद की नमाज साढ़े आठ बजे होगी। ईद अमन का पैगाम देती है, इसलिए सभी के साथ मिलकर अमन के साथ ईद मनाए। शांति को अपना मिशन बनाएं। सभी को साथ लेकर मेलजोल के साथ ईद की खुशियों को साझा करें।
- मु. अय्यूब नईमी, शहर मुफ्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें