फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में टीबी के 40 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में मुरादाबाद जिले में टीबी के 2179 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। 240503 लोगों की स्क्रीनिंग में संदिग्ध मरीजों की जांच के बाद 40 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। लगातार नए टीबी रोगियों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सात जनवरी से दूसरे चरण का सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। 17 जनवरी तक चलने वाले अभियान में चार लाख लोगों की स्क्रीनिंग होनी है। 10 दिवसीय अभियान में 175 टीमें लगाई गई हैं। टीमों की निगरानी के लिए 35 सुपरवाइजर तैनात हैं। प्रत्येक टीम को एक दिन में 50 घर कवर करने का लक्ष्य है। जिला क्षय रोग अधिकारी डीके प्रेमी ने बताया कि घनी आबादी, ईंट भट्टा, मलिन बस्ती वाले इलाकों में सघनता से अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध मरीज मिलने पर बलगम और एक्स-रे जांच कराई जा रही है। जिला समन्वयक डा. मो. जावेद के मुताबिक अभियान में अब तक 240503 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। 2179 संदिग्ध मरीज मिले हैं। 1571 लोगों की बलगम और एक्स-रे जांच के बाद 40 लोगों में टीबी की पुष्टि हो चुकी है। सर्वाधिक मरीज कांठ ब्लाक क्षेत्र में मिले हैं। टीबी की पुष्टि वाले मरीजों का इलाज शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


टीबी के लक्षण
- दो हफ्तों से अधिक खांसी
- बलगम में खून आना
- दोपहर बाद बुखार आना
- भूख कम लगना और वजन गिरना
- शरीर में गांठ बनना
- सोते वक्त पसीना आना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें