फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जीती तो यह होगा लोकतंत्र का अंतिम चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि मुल्क नाजुक दौर से गुजर रहा है। ऐसे में संभलकर मतदान और जागरूकता से चुनाव की तैयारी की जरूरत है। इस बार मोदी की भाजपा जीती तो लोकतंत्र का अंतिम चुनाव हो सकता है। कांग्रेस गाय की रक्षक है लेकिन उसके लिए लोगों की गर्दन नहीं कटने देगी। वह कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देकर देश को लोकतंत्र से मुक्त करने पर तुली है। सभी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का गला घोटा जा रहा है। देश में दमनात्मक कार्रवाई हो रही हैं। मोदी के विरोध में बोलने वालों को जेल भेजने की साजिश रची जाती है। भाजपा इस बार जीती तो देश में यह अंतिम लोकतांत्रिक चुनाव हो सकता है। घबराने की बजाय जरा सी सावधानी दिखाने की जरूरत है। देश में भाजपा से परेशान होकर कांग्रेस की हवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा दोगली नीति अपनाती है। वह यूपी में गाय के नाम पर लोगों की हत्या करती है और गोवा में गाय के मांस की वकालत करती है। अब आरएसएस की नीति चलने वाली नहीं है कि .. वहां पिओ तो हलाल है और यहां पिओ तो हराम है। अब बादल हटेगा और आफताब चमकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें