फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से बिना बिजली परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ुरादाबाद।
विज्ञापन

भीषण गर्मी मेें जब लोगों को पंखा-कूलर के सामने भी राहत नहीं मिल रही है, तब पांच हजार की आबादी बिना बिजली के जिंदगी काट रही है। पांच दिन से हरथला स्टेशन रोड की गुलामबाग कालोनी में बिजली नहीं है। लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। आलम यह है कि पांच दिन में कालोनी में मात्र छह घंटे ही बिजली मिली है।
गुलाब बाग कालोनी में बिजली की जर्जर तारों की लाइन है। जर्जर तारों के चलते यहां लगातार फाल्ट हो रहे हैं। गर्मी बढ़ने पर ओवरलोडिंग के चलते लाइन और ट्रांसफार्मर में रोजाना फाल्ट हो रहे हैं। एक महीने से लाइनमैन और जेई लाइन को रोजाना ठीक कराते थे। उसके बाद दस-12 घंटे सप्लाई मिल जाती थी। पांच दिन से कालोनी में फाल्ट ठीक करने ही कोई नहीं पहुंच रहा है। शिकायत करने पर दो-तीन बार लाइन और ट्रांसफार्मर के फ्यूज को ठीक कराया गया, लेकिन वह कुछ घंटे ही चल सके। ऐसे में पांच दिन में केवल छह घंटे आपूर्ति मिली है। इससे नाराज लोगों ने रविवार शाम कालोनी में हंगामा किया। परेशान लोगों ने सोमवार को एक्सईएन का घेराव करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त क्षेत्र का जेई पांच-छह दिन से अवकाश पर है। इसके बावजूद सप्लाई बहाल कराने को लगातार प्रयास किया जा रहा है। दो दिन से लाइन खराब थी। रविवार सुबह ही दूसरे क्षेत्र के जेई से इसको ठीक कराया गया। अब सप्लाई ठीक होनी चाहिए।
- आरके गुप्ता, एसडीओ पावर कारपोरेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें