मुरादाबाद। शासन ने सभी विभागों से एक साल में कराए गए विकास कार्यों और पिछले साल से उनका तुलनात्मक डाटा मांगा गया है। डीएम ने विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक सप्ताह में रिकार्ड अपडेट कर प्रस्तुत करने को कहा है। वह विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने एक साल के विकास कार्यों का रिकार्ड तैयार कर लें। शासन का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के चलते सभी विभागों से विकास कार्यों की अपेक्षा की गई है। ऐसे में सभी अधिकारी विकास कार्यों का डाटा तैयार करने के साथ ही लक्ष्य और पिछले साल से उसकी तुलना करते हुए रिपोर्ट एक सप्ताह में बना लें। बैठक में सीडीओ, पीडी, युवा कल्याण, डीपीआरओ, उद्यान, डीआईओएस, बीएसए, कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, डीपीओ और जिला पशुधन अधिकारी सहित सभी विभागों के अफसर शामिल रहे।
निशाने पर रहीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
समीक्षा बैठक के दौरान डीएम के निशाने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रहीं। उन्होंने कहा कि आप अपना रिकार्ड प्रस्तुत करें कि साल भर में क्या किया है। जिले में मदरसा पंजीकरण में लगातार फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। यह मामला चर्चाओं में है।