फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में काफूर हुईं दो घरों की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में जान गंवाने वाला मनोज घर का इकलौता चिराग था। मनोज के पिता की पंद्रह साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार की सारी जिम्मेदारी मनोज के कंधे पर थी। वहीं जैकेट कारोबारी राशिद की बीस नवंबर को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। लेकिन, सड़क हादसे में परिवार की खुशियां काफूर हो गई। दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे तो हाकाकार मच गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे नौगांवा सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा मार्ग पर खेड़का गांव के निकट दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी जैकेट कारोबारी राशिद और मिलक महमूदपुर निवासी मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज पेशे से किसान है। इसके पिता की करीब पंद्रह साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद घर की सारी जिम्मेदारी उसकी के ऊपर थी। वहीं परिजनों के मुताबिक बीस नवंबर को जैकेट कारोबारी राशिद की बारात जानी थी। शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे में खालकपुर निवासी संदीप गंभीर रूप से घायल है। जिसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें