फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर जाम खत्म करने के लिए आटो, ई-रिक् शा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन रोड से जाम को खत्म करने के लिए यातायात पुलिस ने बडे़ आटो और ई-रिक्शा को स्टेशन रोड पर बंद करने का प्रस्ताव बनाया है, इसे एसएसपी ने सोमवार को हरी झंड़ी दे दी है। अब यह प्रस्ताव प्रशासनिक अधिकारियों के पास भेजा जाएगा, वहां पर अंतिम मुहर लगने के बाद इसे अप्रैल में लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि शहर में सबसे ज्यादा जाम की समस्या रेलवे स्टेशन रोड पर रहती है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फव्वारा चौक से संभल फाटक तक पहुंचने में ही कई बार एक घंटे का समय लग जाता है। जाम का मुख्य कारण स्टेशन रोड पर बड़ी संख्या में आटो और ई-रिक्शा का चलना है। ऐसी स्थिति में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे स्टेशन रोड पर बडे़ आटो और ई-रिक्शा बंद किए जाएंगे। निश्चित संख्या में छोटे आटो ही इस रोड पर चलेंगे। इससे जाम की समस्या खत्म होगी।

बसों का भी बदला जाएगा मार्ग
कांठ रोड पर बिजनौर से मुरादाबाद की ओर आने वाली बसों और भारी वाहनों को शेरूआ धर्मपुर चौराहे से पाकबड़ा बाइपास होते हुए दिल्ली रोड से होते हुए मिनी बाइपास के रास्ते पीतल नगरी बस अड्डे पर भेजा जाएगा। पीतल नगरी, रोडवेज बस अड्डे से बिजनौर की ओर जाने वाली बसों को फव्वारा चौक, पीली कोठी चौराहा, कांठ रोड के रास्ते ही बिजनौर भेजा जाएगा। यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल, कालेज के अलाव सड़क किनारे पोस्टर चस्पा किए जाएंगे।
विज्ञापन


जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग
मुरादाबाद। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अपना दल के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने काशीपुर बस अड्डे और शहर से बाहर करने की मांग की है।
अपना दल के संगठन मंत्री लेखराज सिंह पाल ने बताया कि संभल चौराहा पर छोटी गाड़ियों (ई-रिक्शा, आटो) जाम का कारण बन रहे हैं। रामपुर, बिलारी, दलपतपुर से संचालित गाड़ियां काशीपुर बस अड्डा और बुध बाजार तिराहा पर जाम की समस्या का कारण बन रही हैं। इससे निजात दिलाने के लिए काशीपुर बस अड्डे को शहर से बाहर करें और यातायात पुलिस को बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें