फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अफसर के फार्म हाउस में 3 युवतियों से छेड़छाड़

Sat, 20 Jul 2013 01:34 AM IST
अरनियां/खुर्जा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पीएसी में आईजी के पद पर तैनात प्रदेश के एक आईपीएस अफसर के फार्म हाउस में घुसकर बृहस्पतिवार शाम तीन युवतियों से दबंगों ने छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


जब दो युवतियों ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने उनको पीट दिया। फार्म हाउस के नौकर की तहरीर पर पुलिस ने एक दबंग को हिरसत में ले लिया है, जबकि दो पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

उत्तर प्रदेश मध्य जोन में पीएसी में आईजी पद तैनात एक आईपीएस अफसर का अरनियां थाना क्षेत्र के क्योली खुर्द में फार्म हाउस है। बृहस्पतिवार शाम फार्म हाउस परिसर में पास के गांव की तीन युवतियां धान रोप रही थीं।
विज्ञापन


फार्म हाउस के नौकर राकेश की मानें तो क्योली खुर्द निवासी तीन दबंग युवकों ने जबरन फार्म हाउस में घुसकर युवतियों से छेड़छाड़ की। दो युवतियों ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों उन्हें पीट दिया।

फार्म हाउस के नौकर राकेश ने अरनियां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ केपीएस चहल ने कहा कि फार्म हाउस पर युवतियों से छेड़छाड़ नहीं, अश्लील फब्तियां कसने की शिकायत नौकर ने की है।
विज्ञापन


क्योली खुर्द निवासी विक्रम नामक आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है जबकि आरोपी मुकेश और कालू फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें