फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के लाल ने तोड़ा पाक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sat, 11 Jan 2014 12:26 AM IST
सोमदत्त शर्मा, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी का रिकॉर्ड तोड़ कर एक भारतीय छात्र ने गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। एक मिनट में में सबसे अधिक देशों की राजधानियों के नाम बता कर मोहम्मद फैसल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-58 स्थित मास-को मीडिया इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेंप्ट’ आयोजित किया गया। ‘राजधानी का नाम, देश का नाम’ इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के करीब 80 लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बतौर जज चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी मनमोहन अग्रवाल और ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता में तेज दिमाग और अच्छी याददाश्त का परिचय देते हुए संभल (मुरादाबाद) के फैसल ने एक मिनट में 52 देशों की राजधानियों के नाम बताए।
विज्ञापन


उन्होंने 7 दिसंबर 2013 को पाकिस्तान के मोहम्मद ताहा (45) के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा। जामिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, तृतीय वर्ष के छात्र फैसल के नाम अब दो गिनीज रिकॉर्ड हो गए हैं। इससे पहले वह एक मिनट में 18 वस्तुओं के नाम याद कर गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुके हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (2006) के गोल्ड मेडलिस्ट फैसल, सिविल सर्विसेज की दिल्ली में तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को देश का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित करना चाहिए। फैसल के पिता हाजी उल्लाह एक किसान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें