फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की टीम को मिलने लगी जिम्मेदारी

Sun, 07 Jul 2013 12:23 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी की टीम से जुड़े नेताओं को कामकाज सौंपने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मोदी के करीबी अमित शाह सोशल मीडिया के जरिये भाजपा की मुहिम को घर-घर पहुंचाएंगे, जबकि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के करीबी सुधांशु त्रिवेदी आईटी प्रोफेशनल को पार्टी के साथ जोड़ने का जिम्मा संभालेंगे।

मित शाह सोशल मीडिया के साथ ही इंटरनेट, वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि मामले भी देखेंगे।

संसदीय बोर्ड में सहमति बनने के बाद पार्टी के संगठन मंत्री रामलाल के साथ बैठक के बाद शनिवार को मोदी की टीम से जुड़े नेताओं के कामकाज का ऐलान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार अब्बास नकवी को प्रचार अभियान के लिए दस्तावेज तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। मुरलीधर राव युवा मामले देखेंगे।

जेपी नड्डा को वकील, डॉक्टर जैसे प्रोफेशनलों के साथ संपर्क बनाने को कहा गया है, जबकि राजीव प्रताप रूडी एफएम रेडियो के जरिए प्रचार-प्रसार का काम देखेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान को कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाने का जिम्मा सौंपा गया है। वरुण गांधी समेत टीम के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही कामकाज सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें