फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी हैं कार्पोरेट सेक्टर के आदमी'

Fri, 28 Jun 2013 08:29 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी मधुसुदन मिस्त्री ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्पोरेट सेक्टर के नुमाइंदे हैं। बार-बार उनका जिक्र करके हव्वा खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी बार-बार विकास के गुजरात मॉडल का जिक्र करते हैं। गुजरात का कोई मॉडल ही नहीं है। ईश्वर न करे देश का कोई राज्य गुजरात जैसी स्थितियों से गुजरें।

लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा औद्योगिक विकास में गुजरात उड़ीसा से भी पीछे हैं। कुपोषण में यूपी और बिहार की स्थिति उससे बेहतर है। कृषि क्षेत्र में गुजरात का 11वां नंबर है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानव विकास सूचकांक में केरल भी गुजरात से आगे है। विकास के हर इंडीकेटर में गुजरात पिछड़ा हुआ है। क्या यही गुजरात मॉडल है ? किसी प्रदेश का गृहमंत्री, आईएएस, आईपीएस जेल में हों और फिर भी गुड गवर्नेंस का मॉडल। ईश्वर करे कोई राज्य ऐसा मॉडल स्वीकार न करे।

कांग्रेस महासचिव ने चुनौती दी कि मोदी लोकसभा चुनाव जिताकर दिखाएं।

'अमित शाह से क्या तुलना, मै जेल नहीं गया'
भाजपा के प्रदेश प्रभारी और गुजरात के प्रमुख नेता अमित शाह से तुलना किए जाने के सवाल मिस्त्री ने कहा, उनसे मेरी क्या तुलना ? मैं जेल नहीं गया। लोगों को मरवाया नहीं, फर्जी एनकाउंटर नहीं कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें