फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी ने भाजपा को दिए 12 हजार करोड़’

Mon, 11 Nov 2013 07:44 PM IST
अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘नरेंद्र मोदी ने खुद को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा को 12 हजार करोड़ रुपए दिए हैं।' चुनावी मौसम के दौर में गुजरात के मुख्यमंत्री के खिलाफ यह नया इल्जाम आया है।
विज्ञापन


यह आरोप राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल (आरयूसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने लगाया है। मौलाना रशादी रविवार को केडीए स्थित पार्टी के मंडल अध्यक्ष सरताज अहमद की कंपनी में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

रशादी ने कहा कि अल्लाह की खुशनूदी हासिल करने से सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। मुसलमानों को बुनियादपसंद (कट्टरपंथी) कहने पर उन्होंने कहा कि हमें फख्र है कि हमारे पास बुनियाद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपने अंदर आला किरदार और अखलाक पैदा करना होगा। अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल को लोगों के बीच काम करने के बाद ही मकबूलियत मिली है।

मोदी का जिक्र करते हुए मौलाना रशादी ने कहा कि भाजपा को मोदी ने पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के लिए ही 12 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। मोदी के आने से कांग्रेस डरी हुई है।

उनका कहना था कि 341 आरक्षण कानून में संशोधन कराने के लिए जनवरी में दिल्ली में धरना दिया जाएगा। इसमें लिखा हिंदू शब्द हट जाएगा तो मुस्लिम स्वीपर, भिश्ती, कुम्हार आदि को भी नौकरी में आरक्षण मिलने लगेगा।

लोकसभा चुनाव से पहले पूरे मुल्क में बेदारी मुहिम भी चलाई जाएगी। इसके लिए दस रथ तैयार किए जाएंगे। यह रथ बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि प्रदेशों में घूमेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें