फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बदसलूकी खुर्शीद के इशारे परः आजम

Sun, 28 Apr 2013 11:56 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान ने कहा है कि अमेरिका के बोस्टन एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसलूकी विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के इशारे पर की गई।
विज्ञापन


आजम ने कहा कि सलमान खुर्शीद के पास ताकत नहीं है कि वे भारत में मेरा विरोध कर सकें, इसलिए उन्होंने साजिश कर मेरे साथ वहां बदसलूकी करवाई।

इस दौरान भारतीय दूतावास के किसी शख्स ने मेरी मदद नहीं की। आजम खां रविवार देर रात भारत लौट आए।

बोस्टन एयरपोर्ट पर हुई थी बदसलूकी
उल्लेखनीय है कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अमेरिका आए थे। उन्हें बुधवार को बोस्टन हवाई अड्डे पर विमान से उतरने के बाद पूछताछ के लिए 10 मिनट तक रोककर रखा गया था।

'तलाशी लेना आजम का अपमान नहीं'
इधर पार्टी रुख से अलग स्टैंड अपनाते हुए उत्तर प्रदेश के सौर ऊर्जा मंत्री देवेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि यदि अमेरिका के बोस्टन हवाई अड्डे पर कैबिनेट सहयोगी आजम खान की टटोल कर तलाशी ली गई तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नगर विकास मंत्री की तलाशी लेने को अमेरिकी नियमों के तहत की गई कार्रवाई बताते हुए कहा कि उनके अलावा पहले भी कई हस्तियों की तलाशी ली जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें