फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोन 23 सेक्टरों में होगी परीक्षा की सुरक्षा

Sun, 13 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा को साफ सुथरा एवं कड़ी सुरक्षा की दृष्टि से चार जोन 23 सेक्टरों में बांट दिया गया है। एक जोन की कमान एक सीओ एक एसडीएम के हाथों में होगी जबकि 23 सेक्टरों की कमान एक एक सेक्टर प्रभारी संभालेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से दो उपनिरीक्षक समेत पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक खुद केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेंगे।

रविवार को दो पालियों में होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा में लगभग साढ़े 28 हजार छात्र शामिल होंगे।  जिले के 23 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को  सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा को चार जोन एवं 23 सेक्टरों में बाटा गया है।
विज्ञापन


 प्रत्येक जोन की कमान एसडीएम एवं सीओ के हाथों में होगी। वहीं प्रत्येक सेक्टर की कमान सेक्टर मजिस्ट्रेट के हाथों में होगी।                

उनके साथ एक इंसपेक्टर समेत तीन आरक्षी भी रहेंगे। केेंद्रों पर भी एक दो उपनिरीक्षक तथा छह आरक्षी तैनात होंगे। इसके अलावा पीएसी के जवान भी रहेंगे। 

 छात्रों को केंद्र तक पहुचंने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए पहली बार रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर परीक्षा सहायता केंद्र खोला गया है।

ट्रेन एवं बस से   आने वाले छात्र वहां तैनात पुलिस कर्मी केंद्र जाने का रास्ता पूछ सकते है। साथ ही अन्य सहायता के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

यही नहीं प्रशासन द्वारा अभ्यथियों को कम पैसे में             नाश्ता की व्यवस्था केंद्र के पास   ही कराएगी।
वहीं परीक्षा से छूटने के बाद उनको स्टेशन तक पहुंचाने के लिए केंद्रों के पास निजी              वाहन खड़ा कराने की व्यवस्था की है जिससे दूर दराज आने वाले अभ्यर्थियों को स्टेशन एवं बस स्टैंड तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत पैदा नहीं हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें