फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटी कला से जुड़कर युवा बनेंगे आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरागत मिट्टी के कार्यों में रुचि रखने वाले बेरोजगारों को मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत आत्म निर्भर बनाया जाएगा। इस योजना के तहत आवेदकों को न सिर्फ दस लाख रुपये तक ऋण की सुविधा दी जाएगी, बल्कि उन्हें 25 प्रतिशत अनुदान देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले बेरोजगारों को विभिन्न ट्रेडों से जोड़ते हुए उन्हें गांव में ही रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बना दिया जाए। रोजगार करके वे जहां स्वयं आय प्राप्त कर सकेंग,े वही दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक स्वीकृत लागत में पांच प्रतिशत का अंशदान लाभार्थी को भी देना होगा, जबकि 95 प्रतिशत बैंक से ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत आवेदक घरेलू उपयोग के उत्पाद, खिलौना निर्माण (घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कसोरा, कप, प्लेट अचारदान आदि ) के अलावा भवन निर्माण सामग्री फ्लोर टाइल्स, रूफ टाइल्स, पाइप, वॉश बेसिन तथा सजावटी सामानों में गार्डन पार्ट्स, गुलदस्ता, बोनसई पार्ट्स आदि बनाने के लिए उद्योग लगाने के लिए लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यानचंद का कहना है कि मानक पूरा करने वाले बेरोजगार मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार का लाभ उठा सकते हैं। ग्रामोद्योग विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर 30 अप्रैल तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। समिति की ओर से चयनित आवेदन पत्र को ऋण के लिए संबंधित बैंक को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें