फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने एकजुट हो गांव में की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जमालपुर मिल्की गांव में पिछले एक वर्ष से सफाई कर्मी की तैनाती नहीं होने से ग्रामीणों को गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर व्याप्त गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सुबह एकजुट होकर हाथ में फावड़ा लेकर गलियों की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी की नियुक्ति न होने से गांव के सार्वजनिक स्थानों सहित प्रमुख रास्तों पर गंदगी व्याप्त है। ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा मांग किए जाने के बावजूद विभाग की तरफ से सफाई कर्मी की तैनाती नहीं की गई। इस बीच नियमित सफाई के अभाव में गांव में जगह-जगह गंदगी व्याप्त हो गई। गांव की गलियों में फैली गंदगी देख यहां के युवाओं ने मिलकर न सिर्फ साफ - सफाई का निर्णय लिया, बल्कि गलियों में व्याप्त गंदगी की सफाई भी की। ग्राम प्रधान रुचि सिंह ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी की तैनाती की मांग एडीओ पंचायत से की गयी थी। आज तक किसी सफाई कर्मी की तैनाती गांव में नहीं की गयी। बृहस्पतिवार को चलाए गए सफाई अभियान में आलोक प्रजापति, विज्जन बियार, आजाद प्रजापति, दिनेश कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें