फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः चूना दरी जलप्रपात में नहाते समय बनारस का युवक डूबा, गंगा में डूब रहे दो किशोरों को गोताखोरों ने बचाया

Mon, 28 Jun 2021 12:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

 मिर्जापुर के चूना दरी जलप्रपात पर स्नान के दौरान वाराणसी का एक युवक डूब गया। उसकी तलाश जारी है। अखाड़ा घाट पर सोमवार की सुबह स्नान करते समय गहरे जल में जाने से दो किशोर डूबने लगे। दोनों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चूना दरी जलप्रपात पर स्नान के दौरान वाराणसी का एक युवक डूब गया। गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं विंध्याचल थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर सोमवार की सुबह स्नान करते समय गहरे जल में जाने से दो किशोर डूबने लगे। दोनों को स्थानीय गोताखोरों ने बचाकर बाहर निकाला।

विज्ञापन


वाराणसी के रामनगर इलाके से रविवार की शाम लखनिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आए सैलानी भीड़ के कारण चूना दरी जलप्रपात पर जा पहुंचे। मोहक और रोमांचित झरने के गिरते हुए पानी को देखकर उसी में नहाने लगे।  इसी दौरान एक युवक का पैर फिसला और गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकन वो सफल नहीं हो सके। देर रात तक उसकी तलाश होती रही।

परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सोमवार की सुबह गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। युवक की पहचान वाराणसी के रामनगर स्थित गोला बाजार निवासी इरफान उम्र 25 वर्ष पुत्र अबरार के रूप में हुई है। इस संबंध मे डूबे युवक के छोटे भाई सोनम ने बताया कि बाइक से वह अपने भाई इरफान व दो अन्य साथियों के साथ लखनिया दरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने के लिए आया हुआ था।

विज्ञापन

यहां भीड़ के कारण चूनादरी जलप्रपात चले गए। झरनों के नीचे बैठ कर सभी नहा रहे थे कि तभी इरफान का पैर फिसल गया और गहरे कुंड में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। डर के मारे किसी को घटना के बारे में नहीं बताया गया।

रात्रि में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे बाहर निकाला नहीं जा सका। सोनम ने बताया कि वह और उसका भाई जो पानी में डूब गया है दोनों बुनकरी का कार्य करते रहे है। हालांकि चार गोताखोरों की मदद से चूना दरी के दह में डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर  सोमवार की सुबह स्नान करते दो किशोर डूबने लगे। किशोरों को डूबता देख वहां मौजूद गोताखोरों ने दोनों को बचाकर बाहर निकाला।  जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार निवासी रामसूरत अपने परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी माता का दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। अखाड़ा घाट पर सभी लोग स्नान कर रहे थे। इसी बीच अरुण (18) व 16 वर्षीय हिमांशु पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। गंगा घाट पर अन्य लोग स्नान करते समय दो किशोरों को डूबते देख शोर मचाने लगे।

गंगा घाटों पर तैनात स्थानीत गोताखोर मोनू निषाद, रामराज, गोविंदा ने डूब रहे दोनों युवक की जान बचाई। स्थानीय गोताखोरों ने इसकी सूचना विंध्याचल कोतवाली में दी। परिजन बिना पुलिस सूचना के मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन करने के लिए चले गए। परिवार के लोगों ने बताया कि मां विंध्यवासिनी माता की बड़ी कृपा है कि जो डूब रहे बच्चों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें