महिला के पति का आरोप है कि संत नगर चौकी में शिकायत की गई तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद रविवार की रात मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह मंडलीय अस्पताल पहुंचे। एसपी के साथ पहुंची महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने पीड़िता का बयान लिया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।