मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी के पास बीते दिनों सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की बुधवार को सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के हरौड़ा गांव निवासी सुरेश यादव (25) पुत्र नंदू यादव वाराणसी, रामनगर में एक बेकरी के दुकान पर काम करते थे। वहां वे केक बनाने का काम करते था। रामनगर में ही रहते थे। बीते छह अक्तूबर की रात वे घर लौट रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा के पास सड़क पर जानवर से टकराने के चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगाें की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उनका उपचार चल रहा था। जहां बुधवार को सुबह उनकी मौत हो गई। सुरेश से दो पुत्रियां हैं। वे दो भाइयों में बड़े थे। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बरकछा चौकी प्रभारी विजय राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि सड़क पर जानवर के टकराने से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।