फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 778 कर्मी करेंगे अष्टभुजा, कालीखोह में सफाई कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेला को देखते हुए पंचायती राज विभाग की ओर से कालीखोह, अष्टभुजा देवी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की तैनानी की है। जिले में कुल 1973 सफाईकर्मी हैं। इनमें से मेला क्षेत्र में कुल 778 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेंद्र पाल ने बताया कि आठ सेक्टरों में 60-60 की संख्या में सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। जिसमेंं सिटी विकास खंड के 148, कोन के 51, मझवां के 33, छानबे के 152, पहाड़ी के 82, हलिया के 45, लालगंज के 95, जमालपुर के 48, नरायनपुर के 24, पटेहराकला के 61 व राजगढ़ के 39 को मिलाकर कुल 778 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीपीआरओ ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर में नोडल व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी अधिकारी तीन शिफ्ट में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें