मिर्जापुर। रंगों का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास व गुझिया के मिठास संग शुक्रवार को मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक सड़कों और गलियो में जमकर अबीर व गुलाल उड़े। सुबह होते ही अलमस्त युुवाओं की टोली ढोल, नगाड़े की धून पर थिरकते गलियों का चक्कर लगा रहे थे। वहीं गांव में बड़े, बुजुर्ग ढोल, मजीरे व हारमोनियम की थाप पर फाग गीत गाते दिखे।
रमईपट्टी, पक्कापोखरा, नयेपुरवा सहित अन्य क्षेत्रों साउंड बाक्स की धुन पर रंग से सराबोर युवाओं की टोली थिरकती रही। नगर के तुलसी चौक व मुकेरी बाजार स्थित चौराहे और तिराहों पर युवाओं की टोली एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर रंग से सराबोर करने में जुटी रही। नगर सहित ग्रामीणांचलों में अधिकांश स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हुए। रंग खेलने के दोपहर बाद नये परिधानों में सजधजकर लोग अबीर व गुलाल लेकर अपने ईष्ट मित्रों के घर पहुंचकर गुझिया के मिठास के साथ होली की शुभकामना व बधाई दी। जिगना, गांवों में होलिका दहन के बाद से ही बच्चे व युवा वर्ग हाथों मेँ पिचकारी, रंग व अबीर गुलाल के साथ टोली के साथ निकल पड़े भांग की ठंठई, होली गीतों पर झूमते हुए अलमस्तो की टोली जो भी सामने नजर आया रंगो से सराबोर करता रहा। दोपहर बाद नये कपड़ों में सज धजकर पास, पड़ोस के घरों तक पहुंचकर लोगों ने अपने बड़ो को अबीर व गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
कछवा, नगर व ग्रामीणांचलों में रंगो का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर में शबे बरात व होली का त्यौहार को देखतें हुए शांति व्यवस्था के मद्देनजर दिन भर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसै चुनरवाली, होली के दिन दिल मिल जाते हैं आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर रहे। होली पर लोग एक दूसरे के घर बधाईयों के साथ जमकर गुझिया का लुफ्त उठाया। कलवारी, स्थानीय बाजार सहित, मधई मार, देवदहा,अमदहा में राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने घर- घर पहुंचकर लोगों को अबीर लगाकर एक दूसरे को होली बधाई दी।
लालगंज, पतुलकी मेँ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, कार्यक्रम संयोजक प्रधान गणेश शंकर दुबे और संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिभूषण दुबे ने किया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, द्वारिका प्रसाद पाल, अमरनाथ पांडेय, शिव शंकर पांडेय, रजनीश दुबे मौजूद रहे। भर्रौह हनुमान मंदिर परिसर में शंभू प्रसाद पांडेय, अमरनाथ तिवारी, लाला प्रसाद पांडेय, राकेश पांडेय, विजय शंकर पांडेय, अशोक सिंह रहे।
पड़री, क्षेत्र के कुछ गांवों में छिटपुट विवाद को छोड़कर पड़री बाजार, बेलवन, चंडिका, कठिनई, छटहां, पैड़ापुर, भरपुरा, डाढ़ीराम आदि में होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। चुनार, नगर में जहां लोगों ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग शबे बरात मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दिया। चौक बाजार, गोला बाजार, टेकौर तिराहा, स्टेशन रोड़ पर जगह जगह डीजे की धुन पर होली का जश्न मना रहे लोग जमकर अबीर गुलाल उडाए। होली व शबे बरात का पर्व शुक्रवार को एक साथ पडऩे के कारण शांति व्यवस्था के मद्देनजर इलाकाई पुलिस मुस्तैद रही।
पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय व कोतवाल गोपालजी गुप्ता दलबल के साथ क्षेत्र के भ्रमण कर जायजा लेते रहे। चेतगंज, स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज हिरकेश सिंह की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट एवं गणमान्य नागरिकों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजेश कुशवाहा, रवि यादव, डॉ. जे पी सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अमित सिंह, कलंदर यादव, एस के महिला डिग्री कॉलेज के प्रबंधक राम ललित, जिलाजीत गुप्ता,ग्राम प्रधान शशि मिलन यादव व बाबा शर्मा आदि मौजूद रहे।
ड्रमंडगंज । क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। शुक्रवार तथा शनिवार को भी पूरे क्षेत्र में लोग होली के रंग में रंगे दिखाई दिए। ड्रमंडगंज बाजार, बरौंधा बाजार तथा रतेह चौराहा, भैंसोड़ बलाय पहाड़, नैड़ी कठारी, बबुरा भैरोदयाल सहित समूचे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। देवहट ड्रमंडगंज ग्राम प्रधान के आवास पर रंगोत्सव तथा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों की ओर से फाग गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, संजीव केशरी, कन्हैया गुप्ता व गुड्डू मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
लालगंज। स्थानीय कंजड बस्ती में होली का त्यौहार राजशाही परंपरा जनजातीय ढंग से दूसरे दिन शनिवार को धूमधाम से मनाई गयी। इसमें केवल स्वजातीय बंधु बड़े निराले अंदाज में बड़े, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं एक दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल लगाकर नृत्य किया।
कंजड़ बस्ती में मनाई गयी होली में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होता है। उपरौध क्षेत्र के लालगंज खजुरी कंजड़ बस्ती की होली प्रसिद्ध है क्योंकि इस बस्ती के लोग त्यौहार के दूसरे दिन परिवार के साथ अपने पूर्वज की परंपरा के तौर तरीके से उत्सव मनाते हैं। जिसमें किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वह पसंद नहीं करते हैं। होली गीत नृत्य संगीत उनकी जनजाति परंपरा के अंदाज में गाई जाती है। उनके गीत और नृत्य का धुन की भाषा आदिवासी तरीके की होती है। जिसे किसी बाहरी व्यक्ति को समझना मुश्किल होता है। नृत्य गीत के लय की तीव्र ध्वनि सुनने में लोगों को अच्छी लगती है लेकिन वे अपने समाज के बीच किसी और लोगों को शामिल होना वे पसंद नहीं करते। इसलिए उनके द्वारा खेली गई होली में फाग गीत, ढोल नगाड़े के साथ स्वजातीय बंधुओं को खाने खिलाने का तरीका राजशाही होता है।
कलवारी। मड़िहान तहसील क्षेत्र कलवारी माफी स्थित आश्रम गुरुदेव नगर में शनिवार को धूमधाम से रंगों की होली मनाई गयी। स्वामी शरणानंद महाराज ने आश्रम आए श्रद्धालुओं पर रंगों की बौछार कर सराबोर कर दिया।
इस दौरान स्थानीय भक्तों के अलावा नेपाल, महाराष्ट्र व अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने आश्रम में परंपरागत फगुआ गीत सुनाकर कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया। स्वामी जी के हाथों से शरीर पर पड़ने वाले रंग को प्रसाद मानकर पाने के लिए भक्तजन बेताब दिखे। आश्रम के अनुयाई बाबा विशाल सेवानंद ने बताया कि होली के एक दिन बाद यह मनाया जाता है। इस अवसर पर मलिकार बाबा रहबर दर्शनानंद, ब्रह्मविद्या प्रकाशानंद, विशाल सेवानंद, धर्म जोगानंद, सहज प्रकाशानंद, भगवत दर्शनानन्द, हरि प्रकाशा बक्सु पाल, मल्लू पाल अन्य बाबा उपस्थित रहे।
आरकेस्ट्रा और नौटंकी का लोगों ने उठाया लुफ्त
मिर्जापुर। होली पर अधिकांश क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकेस्ट्रा तो कहीं पर नौटंकी का आयोजन किया गया। होलिका दहन के पश्चात शुरु हुआ कार्यक्रम दुसरे दिन शुक्रवार को जारी रहा।
सिटी कोतवाली के पीछे गुदरी में प्रेम क्लब सोसाइटी की ओर से आयोजित नाट्य मंच पर दुल्हन होए सुहागन ड्रामा का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों की ओर से आयोजित ड्रामा को देखकर लोग मंत्रमुग्ध रहे। ड्रामा में विष्णु शंकर ,दुलारी देवी डाकू महिला का रोल किया। शिवम ने लाखा डाकू हरि ओम गांव की मुखिया,सीताराम ने ठाकुर, गोपाल व मुन्ना ने हिजड़ा, मास्टर जी ने दरोगा, ज्योति व मुनमुन ने हास्य कालकार की भूमिका निभाई।
मिर्जापुर। होली पर्व पर जब जनता होली खेलती है तो पुलिस उसकी सुरक्षा में रहती है। उसके अगले दिन पुलिस की होली होती है। शनिवार की सुबह पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों ने जमकर होली खेली। इसके बाद पुलिस के जवान रंग लेकर पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे। वहां पर पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारियों ने जमकर होली खेला। इसके अलावा थानो और पुलिस चौकियों में होली खेली गई।डीजे के धुन पर पुलिस के जवानों ने जमकर ठुमके लगाए। रंग के साथ अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभाकामनाएं दी। शाम को पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इकट्ठा हुए। लोग एक-दूसरे को अबीर लगाया कर गले मिले।
तारकेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़े रहे शिवभक्त
मिर्जापुर। होली के अवसर पर रैदानी कालोनी स्थित श्री तारकेश्वर महादेव का शुक्रवार को आकर्षक फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगारोपरांत मंदिर का पट खुलते ही महादेव की एक झलक पाने के लिए शिवभक्त बेहाल हो उठे। महंत शिवमंगल गिरी के नेतृत्व में शुरु हुआ दर्शन-पूजन देर रात तक चलता रहा। दर्शन-पूजन के दौरान भोलेनाथ के जयकारे से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। संवाद