फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से नाले में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार की रात पुलिया से पैर फिसल जाने से नीचे गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के सरसों सेमरी गांव निवासी बुड़ुक (40) पुत्र छोटू का खेत गांव से कुछ दूरी पर है। सरसों सेमरी क्षेत्र जंगली व पहाड़ी होने के कारण बोई गई फसल को नीलगाय व छुट्टा पशु रौंदकर नुकसान पहुंचाते रहे हैं। फसल को पशुओं से बचाने के लिए किसान रात को अपने खेतों की रखवाली करते हैं। मंगलवार की रात घर से खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह अपने खेत की रखवाली करने बुड़ुक जा रहे थे। रास्ते में बनी पुलिया को पार करते समय पैर फिसल जाने से वह नाले में गिर गए। नाला में पत्थर होने के कारण बुड़ुक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को सुबह रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें