फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास रविवार की रात अनियन्त्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी राकेश सोनी (19) गांव के संदीप सोनी (35) के साथ बाइक पर सवार होकर मड़िहान बाजार आया था। रात को घर वापस जाते समय लालपुर गांव के पास बाइक अनियन्त्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक चला रहे राकेश सोनी की घटना स्थल पर मौत हो गई। पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस घायल युवक को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने लर चिकित्सको ने मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें