फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी चुन्नू समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार मोहल्ले में युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी समेत दो को पुलिस ने रविवार की सुबह रेलवे कालोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। हत्याकांड में इससे पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में सभी आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया के पुरा निवासी मुकेश मिश्रा उर्फ गोलू (23) की दुर्गा बाजार में 20 जून की रात को बेरहमी से पिटाई किया गया था। जिसकी देर रात वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। हत्या मामले में पुलिस एक महिला समेत सात को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। मुख्य आरोपी चुन्नू समेत दो फरार चल रहे थे। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। चुन्नू को लेकर यह चर्चा थी कि उसे किसी जनप्रतिनिधि की संरक्षण प्राप्त है। उधर ब्राह्मण समाज भी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार मुखर होकर प्रदर्शन कर रहा था। इसके चलते पुलिस पर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने लगा था। सीओ सिटी प्रभात राय के नेतृव में कटरा कोतवाली और एसओजी की टीम लगातार सक्रिय रही। रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने रेलवे कालोनी के पास से फरार आरोपी शिवशंकर उर्फ चुन्नू यादव निवासी दुर्गा बाजार और विशाल यादव उर्फ हैप्पी यादव निवासी बालक दास का पोखरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया। हत्या में नामजद सभी आरोपी गिफ्तार हो चुके है।
चुन्नू पर दर्ज है 11 मुकदमे
मुकेश मिश्रा की हत्या में शामिल चुन्नू यादव हिस्ट्रीशीटर स्व. उमाशंकर यादव उर्फ बऊ यादव का भाई है। चुन्नूू की हिस्ट्रीशीट नहीं खुली है, पर उसके ऊपर कटरा कोतवाली में 11 मुकदमें दर्ज है। इसमें हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा मनी यादव पर कटरा कोतवाली में पांच और चील्ह थाने में एक मुकदमा दर्ज है। ओम प्रकाश यादव पर शहर, कटरा और चील्ह में तीन मुकदमें, विमलेश यादव पर कटरा कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

पहले गिफ्तार हो चुके है ये आरोपी
महिला समेत सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें अजीत यादव निवासी कतवारू का पुरा अनगढ़ रोड, विमलेश यादव, शनी यादव निवासी दुर्गा बाजार, ओम प्रकाश यादव निवासी रमईपट्टी, मनी यादव निवासी विसुन्दरपुर, मोनू यादव उर्फ अवधेश यादव निवासी पक्का पोखरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें