फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के चिखुरिया गांव के पास बुधवार को शाम को बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ के चौखड़ा निवासी भोनू कोल (45) पुत्र बेचन निवासी चौखड़ा थाना राजगढ़, गणेश कोल (24) पुत्र शंकर कोल निवासी ददरा पहाड़ी और सुमित कोल (22) पुत्र रामनरेश निवासी ददरा पहाड़ी तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भोनू के ससुराल तेंदुआ कला शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में राजगढ़ थाना क्षेत्र के चिखुरिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। इस हादसे में सुमित की घटना स्थल पर मौत हो गई और बाइक सवार भोनू तथा गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से राजगढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। राजगढ़ थाने के उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव ने सीएससी राजगढ़ पहुंचकर सुमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें