फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को देर शाम हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। जहां दो युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


राजगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर पहड़ी भाव गांव निवासी 18 वर्षीय आलम देर शाम बंगालीपुर गांव से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ददरा पहाड़ी गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सामने से आ रहे ऑटो ने बाइक सवार आलम को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार आलम की मौके पर ही मौत हो गई। वे माता-पिता की इकलौते पुत्र थे। दूसरी घटना भी राजगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। विशनपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश अपने चाचा के लड़के 13 वर्षीय अंगद पुत्र गुड्डू यादव को बाइक से लेकर नदीहार बाजार से घर विशनपुरा जा रहे थे। रास्ते में किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई अंगद गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भेजा गया। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ.शशिकांत जैसल ने परीक्षण कर आलम तथा धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अंगद का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें