फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कट कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के झिंगुरा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की भोर में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

देेहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर निवासी अनूप कुमार दुबे (28) सोमवार की शाम घर से सूरत जाने की बात कहकर निकला था। मंगलवार की सुबह पड़री थाना क्षेत्र के झिंगुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर अनूप के छोटा भाई राजेश मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें