फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पिपरांव मौजा में बुधवार की सुबह मकान की ढलाई के दौरान एचटी तार से सरिया छू जाने से एक किशोर करेंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान की छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। गांव निवासी आशीष (17) ढलाई के लिए सरिया बांधने का काम कर रहा था। मकान के बगल से 11 हजार वोल्टेज की लाइन गई है। सरिया तार से छू गया। इससे आशीष करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह करंट से अलग कर परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें