लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से इंकार करने पर प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को तेंदुई ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार कको प्रेमी युवक ने घर में घुस कर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह परिजन उसे जगाने गए तो जानकारी हुई। किशोरी के भाई ने सुबह हत्यारोपी प्रेमी को घर से निकलते देखा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। मृतका की मां ने बताया कि गांव निवासी नित्यानंद पुत्र विद्याशंकर से उसकी पुत्री का कुछ वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले वर्ष पुत्री ने नित्यानंद से बोलचाल बंद कर दिया था। जिसके बद नित्यानंद वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता था। वह पुत्री से जबरदस्ती शादी करना चाहता था।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने तेंदुई ओवरब्रिज के पास से हत्यारोपी नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया।