फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में हादसा: वाराणसी से पिकनिक मनाने भलदरिया दरी गए थे छह दोस्त, पैर फिसलने से एक युवक बहा; तलाश जारी

Wed, 21 Aug 2024 05:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

वाराणसी से पिकनिक मनाने मिर्जापुर गए छह युवकों में से एक भलदरिया दरी में बह गया। मौके पर पहुंची ई- रेस्क्यू टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
भलदरिया दरी के पास बह गया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के बैजू बाबा आश्रम भलदरिया दरी के पास बुधवार की दोपहर पानी के बहाव में वाराणसी के छह सैलानी बहने लगे। इसमें पांच को बचा लिया गया है। एक युवक बह गया। उसकी तलाश के लिए टीमें लगी है।

विज्ञापन


बनारस से छह युवक आनंद गुप्ता, बिज्जू जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अमित पटेल, वीरेंद्र सिंह, राजिंद्र वर्मा पर्यटन स्थल भलदरिया बैजू बाबा आश्रम के पास पिकनिक मनाने आए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से आनंद गुप्ता निवासी शरीकपुर सोनारपुरा भेलूपुर वाराणसी बह गया। जबकि पांच लोगों को मौके से बचा लिया गया। 

घटना की सूचना देकर ई- रेस्क्यू टीम बुलाई गई। लापता युवक की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। हादसा अचानक जलप्रपात में पानी बढ़ने से हुआ है। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें