फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान

Thu, 27 May 2021 02:03 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार की देर रात दो अलग- अलग हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चौकी क्षेत्र के कुरैया गांव निवासी एक युवक की मौत ट्रेन से कट कर हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल से शव को पुलिस ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार की देर रात दो अलग- अलग हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चौकी क्षेत्र के कुरैया गांव निवासी एक युवक की मौत ट्रेन से कट कर हो गई। युवक की पहचान बुल्लू पुत्र निहाला गौतम (26 वर्ष)  के रूप में हुई है। घटना उस समय की है जब युवक मोढ़ पूर्वी आउटर के पास रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था।

विज्ञापन


उसी समय वह पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पुलिस चौकी भेज दिया। इधर, अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ पर बुधवार की देर रात अज्ञात ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

अहरौरा थाना अंतर्गत बिहाऊर निवासी आनंद कुमार पटेल पुत्र रामनाथ (24) और सुजीत कुमार पटेल (22 ) निवासी बसाडी बाइक से कहीं जा रहे थे। देर रात सिकिया मोड़ पर मिर्जापुर की तरफ से आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें