फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद ट्रक में फंसी बाइक, कई मीटर घसीटने से बाद वाहन में लगी आग; एक की मौत

Sat, 13 Jan 2024 01:33 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।

सार

हादसे में बाइक सवार स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक ने मौके पर वाहन से कूदकर जान बचाई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग व दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के अमोई गांव बिकना अंडरपास के समीप ट्रक व बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक ट्रक में फंस गई। कई मीटर बाइक घसीटने के बाद ट्रक में आग लग गई। आग की चपेट में बाइक सवार भी आ गया। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में आग से जलकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन


यह है मामला
देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर निवासी भारत सोनी (28) पुत्र जयदीप सोनी की बिकना में आभूषण की दुकान है। वह शुक्रवार की देर रात में दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। बिकना अंडरपास के पास पहुंचे थे कि ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद बाइक ट्रक में फंस गई।

बाइक घसीटने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक कूद कर भाग गया। आग की चपेट में आने से बाइक सवार जल गया। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देहात कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि ट्रक में टक्कर के बाद आग लगने से जलकर बाइक सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें