लालगंज। क्षेत्र के दुबार कला के कोटेदार के यहां से बुधवार की देर शाम ब्लैक में चावल लेकर जा रहे युवक को चौकी प्रभारी रामनगिना यादव ने पकड़ कर चौकी पर पहुंचाया। मामले की छान बीन पर कोटेदार का खाद्यान्न सही पाया है। इस संबंध में गुरुवार को एसडीएम को मामले की जानकारी दी गयी।
दुबार कला निवासी अमर सोनकर ने एसडीएम लालगंज को प्रार्थना-पत्र देकर बताया की राशन कार्ड नही बना है। काफी गरीब हूं और ठेला चलाकर जीवन यापन करता हूं। चावल लेकर घर जाते समय ठेला पलट गया। उसी समय चौकी प्रभारी रामनगिना यादव मौके पर गए और मेरा चावल उठाकर चौकी पर उठाकर रखवा दिया। अमर सोनकर ने उस कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है जिसके यहां से उसने ब्लैक में चावल खरीदा था। जांच में आपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि कोटेदार का खाद्यान्न सही पाया गया। कोटेदार पर आरोप गलत लगा गया था। जिसके कारण पुलिस ने उसे छोड़ दिया।