फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उंचे दामों पर उर्वरक की बिक्री हुई तो खैर नहीं: उपकृषि निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षेत्र में महंगे दामों पर उर्वरक की हो रही बिक्री की मिली शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशपर वृहस्पतिवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने राजगढ़ व नरायनपुर विकास खंड के विभिन्न बाजारो में छापेमारी की। उर्वरक के मूल्यों पर नियंत्रण के लिए उपकृषि निदेशक जहां खुद राजगढ़ पहुंचे वहीं जिला कृषि अधिकारी को नरायनपुर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

राजगढ़ में छापेमारी के दौरान उपकृषि निदेशक ने पाया कि एक उर्वरक की दुकान पर ई-पास मशीन के बजाए मनमाने ढंग से उर्वरक की बिक्री की जा रही थी। जिस पर उन्होंने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पहुंचे अधिकारियों की भनक लगते ही कई उर्वरक बिक्रेता दुकानों के शटर गिराकर फरार हो गए। दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उप कृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि यदि निर्धारित दर से अधिक दाम लिए गए तो ऐसे दुकानदारों को किसी कीमत पर बख्सा न जाएगा। नरायनपुर, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने क्षेत्र में स्थित खाद, बीज की दुकानो का औचक निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी ने एक किसान को अंकिता खाद भंडार पर भेजा। किसान ने यूरिया का दाम पूछा तो दुकानदार ने बताया कि यूरिया का दाम 330 रुपए है। यूरिया के साथ 100 रुपए का जिंक भी लेना पड़ेगा। जबकि यूरिया का दाम 266 रुपया ही है। मूल्य में अंतर पाए जाने पर कृषि अधिकारी ने चेतावनी देते हुए निर्धारित दर पर उर्वरक बेचे जाने की हिदायत दी। कहा कि उंचे दाम पर उर्वरक बेचे जाने पर दुकानों के खिलाफ न सिर्फ कड़ी कार्रवाइ की जाएगी बल्कि दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता रतन चौरसिया, अनिल सिंह पटेल व प्रहलाद सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें