Mirzapur News: मिर्जापुर में वायरल इस वीडियों के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। जांच करवाकर संबंधित युवक को तुरंत गिरफ्तार किया गया। टेड़ीनीम के पास से युवक ने उक्त वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित भाषा का उपयोग किया था। इसके साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।
पाकिस्तान जिंदाबाद था... और रहेगा... का नारा लगाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें एक युवक सड़क किनारे पाकिस्तान जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा का नारा लगाने लगा। साथ ही उसने सूबे के मुख्यमंत्री पर भी अभद्र टिप्पणी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बताया गया कि वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ीनीम मोहल्ले का है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टेड़ीनीम के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक युवक द्वारा देश विरोधी आपत्तिजनक नारा व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गयी। वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।