फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के बरौहा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा था।
विज्ञापन

मृत युवक अक्षय कुमार (23) लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर बरौहा गांव निवासी विजय कुमार का पुत्र था। वह सिरसी नहर के जाम कुलाबे की सफाई करने के लिए सरिया लेकर गया। बताया जाता है कुलाबे की सफाई करने के दौरान जैसे ही वह सरिया को उपर उठाया, उपर से गुजरे 11 हजार बोल्ट के तार से छू गया। इस दौरान युवक बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को देखा और युवक के घरवालों को घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिवारीजन युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों से पता चला कि मृत युवक सिरसी नहर के पानी को अपने खेत तक लाने के लिए कुलाबे की सफाई करने के लिए गया था। ताकि पानी खेत में पहुंचे तो वह धान की फसल की रोपाई कर सकें। मृत युवक अक्षय कुमार का विवाह इसी वर्ष 28 अप्रैल को दुबार के बसेड़ा गांव निवासी मनीषा से हुआ था। अक्षय कुमार दो भाइयों में बड़ा था। मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी के साथ मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। अक्षय कुमार के मरने पर अब परिवार की सारी जिम्मेदारी छोटे भाई रामरक्षा कोल के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें