पड़रीमृतक राकेश कुमार का फाइल फोटो। स्रोत संवाद
पड़री। उसरहवा गांव में मंगलवार की देर रात घर जाते समय ट्रांसफॉर्मर के पास बाइक खड़ी कर लघुशंका करते समय करंट की चपेट में आने से पथरहा गांव निवासी राकेश कुमार (29) अचेत हो गए। आसपास के लोग उनको पीएचसी पड़री ले गए। हालत गंभीर देख उसे डॉ. आनंद कुमार सिंह ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टी की।
वह उसरहवा गांव के पास हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के मरम्मत की दुकान चलाते थे। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की देर रात नौ बजे वह दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर आ रहे थे। घर से 150 मीटर पहले सड़क के किनारे ट्रांसफॉर्मर के पास बाइक रोककर लघुशंका करने लगे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक की मई 2024 में शादी हुई थी। मार्च 2025 में उसके बेटे की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई थी। मां दुर्गावती और पत्नी अंजलि का रो-रो कर बुरा हाल है। पड़री थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि करंट से युवक की मौत हो गई है।