फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्यधिक शराब के सेवन से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिकराकला गांव में होली के दिन सोमवार की दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई। शराब पीने के बाद मजदूर के मौत की सूचना पर एसपी, एडीएम, एसडीएम और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिकराकला गांव निवासी सूर्यमणि (38) ईट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार को होली पर सुबह घर से निकला। दोपहर बाद तीन बजे घर से 500 मीटर दूर नहर की पटरी पर गिर पड़ा था। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे तो उसकी जान जा चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह शराब का अत्यधिक सेवन करता था। होली के दिन भी अत्यधिक शराब पी थी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व यूपी सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय, थाना प्रभारी शेषधर पांडे मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि मजदूर शराब ही नहीं अन्य नशे का भी सेवन करता था। सोमवार को शराब पीने के साथ गांजा भी पिया था। एडीएम यूपी सिंह ने पीडि़त परिवार को पारिवारिक लाभ योजना दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें