फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर युवक ने दी जान.

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के बरबसा गहरवार गांव में सोमवार की दोपहर एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। क्षेत्र के बरबसा गहरवार गांव निवासी 27 वर्षीय मनीष कुमार मिश्र पुुत्र शिवनारायण मिश्र सोमवार की दोपहर अपने कमरे में आराम करने गया था। दो बजे दिन उसकी मां को उसके कमरे में कुछ खटपट की आवाज सुनाई पड़ी तो उन्होंने जाकर देखा तो वह गले में रस्सी का फंदा लगाकर कच्चे मकान की धरन से झूल रहा था। यह दृश्य देख मां ने शोर मचाया। शोर सुनकर घर पहुंचे लोगों ने रस्सी काटकर युवक को नीचे उतारने के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार को पंचनामा कराने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें