फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया/ड्रमंडगंज। क्षेत्र के बंजारी कला में शनिवार की रात फंदे से लटकता विवाहिता का शव मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंता तो घटना की जानकारी हुई। उसने पत्नी को उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ककिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र बंजारी कला गांव निवासी लवकुश कहार की शादी हलिया के फुलियारी गांव की कुसुम देवी (22) से हुुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा है। रात में खाना खाने के बाद कुसुम कमरे में सोने चली गई। देर रात बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लवकुश कमरे में पहुंचा तो कुसुम बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। उसने तत्काल कुसुम को नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी पाकर पुलिस और मायके वाले पहुंच गए। मृतका के पिता राम दयाल कहार ने ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि कुसुम की शादी में उन्होंने बाइक, सोने की अंगूठी और 51 हजार रुपये दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ससुर अवधेश, सास सत्या देवी, पति लवकुश, देवर शैलेश और सुनील दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन मांगने लगे। साथ ही उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

दहेज न देने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, मृतका के पिता रामदयाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें