फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शराब के लिए की थी साढ़ू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरगजा पांडेय पहाड़ी पर साढ़ू की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार की सुबह देवरहवा बाबा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब न देने पर उसने सिर पर वार कर साढ़ू की हत्या की थी। विंध्याचल के महुआरी कला निवासी सुभाष मुसहर का अरगजा पांडेयपुर गांव के पहाड़ी पर पाही है। दो मई की रात को वह पाही पर मौजूद था।
पाही पर उसका बड़ा साढ़ू राजीव मुसहर (45) निवासी ग्राम तुलसी थाना लालगंज आया। सभी ने मिलकर खाना खाया। राजीव मुसहर अक्सर वहां पर शराब पीने के लिए आता था। रात को शराब पीने के दौरान राजीव व सुभाष में विवाद हो गया। विवाद में सुभाष मुसहर ने राजीव के सिर में पत्थर से हमला कर हत्या कर दिया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने सुभाष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह देवरहवा बाबा तिराहा के पास से हत्यारोपी सुभाष को गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद किया।
थानाध्यक्ष विंध्याचल अमित प्रजापति के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह, उसकी पत्नी और साढ़ू शराब पी रहे थे। इस दौरान उसे कम शराब दी गई। मांगने पर साढ़ू राजीव ने उसे शराब नहीं दी तो उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें